परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा
17-May-2025 02:07 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक कलियुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या सिर्फ जमीन के एक छोटे टुकड़े के लिए कर दी। इस क्रूर वारदात में उसकी पत्नी भी शामिल थी। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के सारामोहनपुर गांव की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
मृतका की पहचान 55 वर्षीय रामदुलारी देवी के रूप में हुई है, जो रामाशीष राम की पत्नी थीं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर रामनाथ राम, जो मृतका का बेटा है, ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पीट-पीटकर रामदुलारी देवी की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी अपने बच्चों समेत फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, रामदुलारी देवी और उनके बेटे रामनाथ राम के बीच लंबे समय से एक छोटे भूखंड को लेकर विवाद चल रहा था। रामनाथ उसी भूखंड के दूसरे छोर पर अपने परिवार के साथ रहता था, जबकि मृतका अपने पति के साथ दूसरे हिस्से में रहती थीं। शुक्रवार को जब रामदुलारी का पति घर पर नहीं था, तभी किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान मां की जान चली गई। बेटे ने शव को कमरे में छिपा दिया और रातोंरात पूरा परिवार लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और फरार बेटे-बहू को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रामदुलारी देवी की हत्या की खबर से गांव में शोक और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन विवाद अक्सर होता था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि बेटा इतना निर्दयी बन जाएगा कि अपनी मां की हत्या कर देगा।