पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
25-Jun-2025 09:58 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: सासाराम के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के सारांव गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद में पति सुगंध कुमार ने अपनी पत्नी पूनम देवी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली है। पूनम की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि सुगंध की हालत नाजुक बनी हुई है।
यह घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के सारांव गांव में हुई है। 35 वर्षीय पूनम देवी की उनके पति सुगंध कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद सुगंध ने खुद को भी गोली मार ली। पूनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुगंध को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपति के तीन बच्चे हैं, दो बेटे और एक बेटी।
सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूनम के शव को कब्जे में लिया और वारदात में इस्तेमाल दोनाली बंदूक, एक जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद किए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि पूनम और सुगंध की शादी 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से सुगंध अपनी पत्नी को उनके मायके (संझौली प्रखंड के तेंदुआ) जाने से रोकता था।
दो दिन पहले पूनम अपने मामा के यहां से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटी थी, जिसके बाद दंपति के बीच विवाद और भी बढ़ गया। इसी क्रम में आज सुबह सुगंध ने पूनम को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद सुगंध ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की तहकीकात जारी है।
रिपोर्टर: रंजन कुमार, सासाराम