ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: पूर्व सैनिक की हत्या के बाद गांव में तनाव, अतिरिक्त...

Bihar Crime News: पूर्व सैनिक की हत्या के बाद गांव में तनाव, अतिरिक्त पुलिस बल किया गया तैनात

Bihar Crime News: सारण के नैनी गांव में आपसी विवाद में पूर्व सैनिक मदन राय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने से किया इनकार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को बुलाने की मांग।

28-Jun-2025 03:33 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव में 27 जून की रात एक दुखद घटना में पूर्व सैनिक मदन राय की आपसी विवाद के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक स्व. बालेश्वर राय के पुत्र थे और गांव में मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। इस घटना ने गांव में तनाव पैदा कर दिया है और स्थानीय लोग आरोपित परिवार के प्रति बेहद आक्रोशित हैं।


पुलिस के अनुसार मदन राय का अपने पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी और उसके परिवार ने मिलकर मदन राय पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।


मृतक के परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने से इनकार कर दिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष को घटनास्थल पर बुलाने की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में पुलिस को काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। अंततः पुलिस ने शव को जैसे-तैसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुफस्सिल थाना पुलिस ने आरोपित परिवार की तलाश शुरू कर दी है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए पीड़ित व आरोपित के घर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।


इस घटना के बाद मदन राय के घर में कोहराम मच गया है और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मदन राय एक मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, जो किसी से भी विवाद नहीं करते थे। उनकी हत्या से गांव में आक्रोश फैल गया है और लोग आरोपित परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।