ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में मुखिया पुत्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच...

Bihar Crime News: बिहार में मुखिया पुत्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी..

Bihar Crime News: सारण के जलालपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय सूरज कुमार की गोली मारकर हत्या। छपरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर, रास्ते में मौत। पुलिस जांच शुरू..

24-Aug-2025 09:33 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अपराधियों ने फोरलेन के समीप 22 वर्षीय सूरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है। सूरज जलालपुर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव निवासी रामनरेश का पुत्र था और उसके पिता मुखिया बताए जाते हैं।


यह घटना मुफस्सिल और जलालपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में हुई है। गोली सूरज के सीने में लगी, जिसके बाद उसके दोस्त उसे गंभीर हालत में छपरा सदर अस्पताल ले गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सुब्रत कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) रेफर किया। लेकिन, पटना ले जाते समय रास्ते में सूरज की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर दिघवारा अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को छपरा लाया जा रहा है।


news image


मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने पुष्टि की कि घटनास्थल जलालपुर थाना क्षेत्र में आता है और गोलीबारी से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गोलीबारी के कारणों की पड़ताल की जा रही है। जलालपुर थाना अध्यक्ष का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका। इस घटना से सूरज के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह