बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
11-Jul-2025 08:16 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: सहरसा से सनसनीखेज खबर आ रही है, जहां संपत्ति के लालच में एक बेटी ने अपने पति और प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता मदन सिंह की हत्या कर दी है। पतरघट थाना पुलिस ने एक महीने पुराने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को निरुद्ध किया।
घटना 14 जून को सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा गांव में हुई, जहां काली स्थान के पास मदन सिंह का शव सड़क किनारे गड्ढे में मिला। मृतक के भाई की शिकायत पर पतरघट थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई।
SIT ने FSL की मदद से साक्ष्य जुटाए और तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर तीन आरोपियों सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के अमृता वार्ड नंबर 5 निवासी अंतोष उर्फ मंतोष कुमार, जम्हरा निवासी संटू कुमार सिंह और उनकी पत्नी पिंकी कुमारी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि पिंकी कुमारी ने संपत्ति के लालच में अपने पति संटू और प्रेमी मंतोष के साथ मिलकर पिता मदन सिंह की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर से 100 मीटर दूर सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है।
टीम में शामिल सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, पतरघट थानाध्यक्ष रौशन कुमार, पुअनि सोनू कुमार और सशस्त्र बल ने इस मामले का सफल उद्भेदन किया। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और नाबालिग को बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
रिपोर्टर: रितेश