मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, हथियार बेचते रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा 8 साल से फरार डकैत गिरफ्तार, 2 जिलों के 6 थानों में 9 केस दर्ज बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख सपना चौधरी को कोर्ट से राहत, जमानती वारंट निरस्त, भरना होगा इतना हर्जाना India Rail News : 500 रुपये में लग्जरी सफर? अमृत भारत एक्सप्रेस ने बदल दिया गेम, जानिए रेल मंत्रालय ने क्या किया बदलाव NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार किंग कोहली से होगी ऋतू की सेना का भिडंत, क्या 'थाला' बनेंगे 11 का हिस्सा; आज मैदान में दिखेगा "विशलफोडू" अंदाज पटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार
24-Nov-2025 08:08 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: सहरसा के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड-10 में रविवार देर शाम बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इन्होंने आलू-प्याज के व्यवसायी गौतम साह ( उम्र 40) को गोली मारकर उनके करीब 10 लाख रुपये लूट लिए हैं।
जानकारी के मुताबिक गौतम साह अपने कर्मचारियों अखिलेश ठाकुर, संजू कुमार, मिथिलेश कुमार, चिकू कुमार और किशन सम्राट के साथ दुकान पर दिनभर का कलेक्शन (लगभग 9.75 लाख) और कैश काउंटर के पैसे मिलाकर करीब कुल 10 लाख रुपये गिन रहे थे।
इसी दौरान चार अज्ञात अपराधी अचानक पहुंचे, सभी के मुंह-आंख पर मिर्ची पाउडर फेंका और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली गौतम साह की छाती में जा लगी और इतने में ही कलेक्शन से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए।
घायल गौतम को पहले सोनवर्षा पीएचसी ले जाया गया, फिर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। रात करीब 11 बजे एक घंटे से ज्यादा समय तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने छाती से गोली सफलतापूर्वक निकाली। गौतम की हालत अब स्थिति बताई जाती है।
व्यवसायी के भाई किशन सम्राट ने बताया है कि हर रविवार को कलेक्शन होता है और बदमाशों को इसकी पूरी जानकारी थी। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है। उन्होंने कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
रिपोर्टर: रितेश