बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
18-Jul-2025 10:39 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज खबर है, जहां जमीन विवाद में 42 वर्षीय कपड़ा दुकानदार वीरेंद्र सिंह की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है।
यह घटना शुक्रवार को रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल के अमझोर थाना क्षेत्र में हुई है। चितविसाव गांव निवासी पंचू मेहता के पुत्र वीरेंद्र सिंह (42) की गोतिया के साथ खेत में धान रोपनी को लेकर चल रहे विवाद में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। हमले में गंभीर चोटें लगने से वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही अमझोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा। रोहतास SP रौशन कुमार ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। बता दें कि एक दिन पहले ही अमझोर थाना क्षेत्र में एक किसान की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। इस दूसरी घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
रिपोर्टर: रंजन कुमार