ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

Bihar Crime News: फायरिंग के बाद बाल-बाल बचे राजद नेता, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले में उपमेयर की गाड़ी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। गनीमत है कि एक भी गोली उन्हें छू नहीं पाई, इलाके में मची सनसनी।

10-May-2025 10:56 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब जनप्रतिनिधि भी उनके निशाने पर आ गए हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा से सामने आ रही है। जहां, देर रात सहरसा नगर निगम के उपमेयर उमर हयात उर्फ गुड्डू हयात की थार पर हमला हुआ। घटना रात करीब 1 बजे की है, अचानक अज्ञात अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका स्पष्ट मकसद उपमेयर को जान से मारना था।


हालांकि, इस हमले में उपमेयर बाल-बाल बच गए। उनकी गाड़ी पर कई गोलियां चलीं, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी गोली उनके शरीर को नहीं लगी। इस घटना ने न केवल उपमेयर को डर और भय के साये में ला दिया है, बल्कि स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।


इस घटना की सूचना मिलते ही सहरसा सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और गोलीबारी के साक्ष्य जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावरों की संख्या कितनी थी या हमले के पीछे का मकसद क्या था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।


हमले के बाद उपमेयर उमर हयात उर्फ गुड्डू हयात ने गहरे सदमे और भय का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि यह हमला उनकी जान लेने की साजिश थी, लेकिन वे इस घटना से डरने वाले नहीं हैं। उपमेयर ने पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि वे जनता की सेवा में लगे रहेंगे, लेकिन इस तरह की घटनाएं शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। इस बीच, उपमेयर ने प्रशासन से अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है। पुलिस ने उपमेयर को सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया है और मामले की तह तक जाने के लिए विशेष जांच दल के गठन की बात कही जा रही है।


सहरसा से रितेश हनी की रिपोर्ट