Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
09-Nov-2025 11:46 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: 50 लाख की चोरी के मामले में राजस्थान पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर में छापेमारी की है। राजस्थान के द्वारिका थाने की पुलिस की टीम ने शनिवार की रात मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच परिसर की घेराबंदी कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की।
एसकेएमसीएच परिसर मे आने जाने वाले लोगों पर पुलिस नजर रख रही है। पुलिस की काफी संख्या को देख परिसर मे हड़कंप मच गया। बताया गया कि राजस्थान के द्वारिका स्थित एक हाई प्रोफाइल व्यक्ति के यहां आभूषण समेत 50 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गई थी। वहां मिले ट्रेस के आधार पर मुजफ्फरपुर का मो. इरफान नामक युवक का पता राजस्थान पुलिस को हाथ लगा था।
इसके बाद पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर का सीडीआर निकालते हुए उसे ट्रेस पर रखा। मोबाइल ट्रेस मे मो. इरफान लगातार एक महिला से बातचीत करते हुए पाया गया। इसके आधार पर पुलिस ने उसे सर्विलांस पर रखकर संबंधित बातचीत की तहकीकात की। पता चला की मो. इरफान से बातचीत करने वाली महिला उसकी पत्नी है। वह गर्भवती है और वह एसकेएमसीएच के मदर चाइल्ड हास्पीटल में इलाजरत है।
इसके बाद राजस्थान पुलिस उसकी तहकीकात करते हुए एसकेएमसीएच पहुंची। यहां चौतरफा उसके मोबाइल के लोकेशन का पड़ताल की, लेकिन आवाजाही करने वाले लोगों की संख्या और भर्ती मरीजों की संख्या के मुताबिक पुलिस हैरान रह गयी। मो. इरफान के तलाश को लेकर एसकेएमसीएच पुलिस ओपी से संपर्क किया।
एसकेएमसीएच पुलिस ओपी के सहयोग से एमसीएच मे भर्ती मरीजों के रजिस्टर से आरोपित चोर के भर्ती मरीज की तलाश शुरू किया हालांकि राजस्थान पुलिस के पास मौजूद नाम-पता से कोई मरीज भर्ती नही मिल सका। इसके बाद पुलिस मो. इरफान के तलाश मे एसकेएमसीएच परिसर मे जमी रही। सादे लिबास मे पुलिस की भारी संख्या को देख सभी हैरान रहे।
राजस्थान पुलिस की मानें तो पिछले दो दिनों से मो. इरफान का लगातार लोकेशन एसकेएमसीएच मे ही है। कभी उसका मोबाइल बंद होता है, तो कभी आन। इससे पुलिस से आशंका जाहिर किया है कि जब मो. इरफान को बातचीत करना होता है तो वह मोबाइल आन करता है, फिर बंद कर ले रहा है।