Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल
15-Aug-2025 02:01 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में अपराध का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब यहां पटना में 14 अगस्त की रात चौक थाना क्षेत्र के चमडोरिया किला रोड पर 35 वर्षीय सन्नी कुमार की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है। सन्नी कौवा खोह मोहल्ले के रहने वाले गणेश चौधरी के पुत्र थे और वह आलमगंज में किराए के मकान में रहकर पीएमसीएच में ट्रॉली एजेंसी का काम करते थे।
गुरुवार रात वह अपने माता-पिता से मिलने के बाद घर लौट रहे थे, तभी मोहल्ले के अपराधियों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घायल सन्नी को आनन-फानन में नालंदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए NMCH भेज दिया। मृतक के पिता गणेश चौधरी ने मोहल्ले के ही मोहम्मद अन्नू, मुटन और लोथा पर हत्या का आरोप लगाया है, यह दावा करते हुए कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा था।
सिटी डीएसपी-2 गौरव कुमार ने पुष्टि की है कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश हत्या का कारण ही प्रतीत होती है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। डीएसपी ने जल्द सभी दोषियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।