पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
13-Jun-2025 09:41 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की साजिश रच रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, दो बाइक और नकदी बरामद की गई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की थी।
राजीव नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी क्षेत्र में हत्या की साजिश रच रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और चार संदिग्ध अपराधियों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान उनके पास से दो अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिलें और नकद राशि बरामद हुई है।
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ हत्या की साजिश और अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि साजिश के पीछे के मकसद और अन्य संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल पहले किसी अपराध में तो नहीं हुआ।
रिपोर्ट: समीर