Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन! PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया
17-Jul-2025 08:47 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: पटना में गुरुवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना ने राजधानी को हिलाकर रख दिया है। अज्ञात अपराधियों ने पारस अस्पताल के परिसर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी है। यह घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में सुबह हुई है। जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गोलीबारी की आवाज सुनकर मरीजों, कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत शास्त्री नगर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोलीबारी का शिकार हुआ युवक की उम्र लगभग 25-30 साल बताई जा रही है, उसकी पहचान बक्सर के सोनबरसा चंदन मिश्रा के रूप में हुई है, इस शख्स पर पहले से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिसमें 10 केस हत्या से जुड़े हैं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 लोग आए और कमरा नंबर 209, सेकेंड फ्लोर पर घुस कर उसे गोली मारी है।
जिसमें चंदन मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज इसी अस्पताल में चल रहा है, पैरोल पर चंदन मिश्रा का इलाज पारस हॉस्पिटल चल रहा था। वह 2024 से जेल में था, अपराधी बाइक पर सवार होकर आए और अस्पताल के वार्ड में घुसकर युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।
गोली युवक के सीने और पेट में लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे तुरंत अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए हैं और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया है।