पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
23-May-2025 09:06 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: पटना से महिला सुरक्षा को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही। जहाँ, जक्कनपुर थाना क्षेत्र के एक होटल में एक युवती के साथ उसके सहकर्मी ने नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता की हिम्मत और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक खगौल में एक निजी कार्यालय में काम करने वाली युवती को उसके सहकर्मी ने मीठापुर के एक होटल में बुलाया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया। इस वीडियो का इस्तेमाल कर वह युवती को लगातार डराता और ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने कई दिनों तक मानसिक प्रताड़ना सही, लेकिन आखिरकार उसने जक्कनपुर थाने में शिकायत दर्ज की। आरोपी पटना सिटी का रहने वाला बताया जाता है।
जक्कनपुर थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक्शन लिया। थानाध्यक्ष रितुराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई और गुरुवार को छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी।