ब्रेकिंग न्यूज़

Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Patna News: पटना में दफादार-चौकीदार संघ का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Bihar Crime News: दुकान बंद कर रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: नवादा के अकबरपुर प्रखंड के फतेहपुर में दुकान बंद कर रहे युवक राहुल कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

Bihar Crime News

19-Dec-2025 11:15 AM

By SONU

Bihar Crime News: नवादा के अकबरपुर प्रखंड स्थित फतेहपुर में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। यह घटना अशोक पेट्रोल पंप के पास हुई। घायल युवक की पहचान रामविलास प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राहुल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह फतेहपुर में अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया और हमलावर मौके से फरार हो गए।


घायल राहुल के अनुसार, उसकी दुकान से कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य दुकानदार से उसकी पुरानी दुश्मनी चल रही है। उसने आशंका जताई कि इसी पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया है, क्योंकि उसे पहले भी धमकी मिली थी।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान, एसडीपीओ गुलशन कुमार और थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बारीकी से मामले की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।


एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में दो हमलावरों की बात सामने आई है। उन्होंने पुष्टि की कि घायल युवक अब खतरे से बाहर है। पुलिस पुरानी दुश्मनी के एंगल से मामले की आगे की जांच कर रही है।