Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
19-Nov-2025 09:01 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के तरौरा बांध के पास मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। एक निजी कोचिंग में पढ़ाने वाली 20 वर्षीय कोमल कुमारी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वह उस समय अपने भाई आदित्य कुमार के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। अपराधी भाई के सामने फायरिंग कर फरार हो गए, जबकि गोली लगते ही कोमल बाइक से वहीं गिर पड़ीं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतका तरौरा गांव निवासी कैलाश चौधरी की बेटी थीं। भाई आदित्य ने बताया कि शाम करीब 5 बजे कोचिंग खत्म कर दोनों बाइक से घर आ रहे थे। तरौरा नहर पुल के पास अचानक बाइक सवार अपराधी ने गोली चला दी। "गोली लगते ही दीदी बाइक से गिर गईं। जिसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।" फिर स्थानीय लोगों ने मदद की और घायल कोमल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मुसहरी थाना प्रभारी सुबोध कुमार मेहता दल-बल के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि अज्ञात अपराधियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। भाई आदित्य का बयान दर्ज हो चुका है। CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। कोई दुश्मनी न होने से हत्या का मकसद स्पष्ट नहीं है लेकिन जल्द खुलासा होगा।
इधर परिवार और गांव में कोहराम मच गया है। कोमल अपने पिता की इकलौती बेटी थीं। स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित हैं। उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। मुसहरी इलाके में रात में गश्त बढ़ा दी गई है। एसपी ने विशेष टीम गठित की है। कोमल की मौत ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। परिवार न्याय की उम्मीद में रो रहा है। पुलिस का दावा है कि 48 घंटे में आरोपी पकड़े जाएंगे।