Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा
08-Dec-2025 10:14 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने 35 वर्षीय मिंटू कुमार साह की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी है। गोली लगने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतक मोथा गांव का निवासी था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रामपुर हरि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक उग्र स्थानीय लोगों ने शव को उठाने से स्थानीय पुलिस को रोका है और वरीय अधिकारियों को बुलाने की डिमांड कर रहे। स्थानीय पुलिस के खिलाफ लोग गुस्से में हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार ऐसी घटनाओं के बावजूद कोई बड़ा कदम नहीं उठाया जा रहा।
इधर पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रिपोर्टर: मनोज