ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में बदमाशों ने व्यवसायी से ₹1 लाख लूटे, पुलिस...

Bihar Crime News: बिहार में बदमाशों ने व्यवसायी से ₹1 लाख लूटे, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के सकरा में व्यवसायी से 1 लाख की लूट। सकरा थानाध्यक्ष ने पहले घटना से इनकार किया, बाद में कहा सिर्फ गाड़ी का था विवाद..

22-Nov-2025 08:30 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के सीहो चौक-दरधा मार्ग पर देर शाम बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार से करीब एक लाख रुपये नकद लूट लिए। पीड़ित ने सकरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन थानाध्यक्ष का पहले घटना से इनकार करना और फिर बयान बदलना पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।


पीड़ित व्यवसायी मुशहरी थाना क्षेत्र के बैंकटपुर गांव का रहने वाला है। वह सकरा बाजार में अपनी इलेक्ट्रॉनिक दुकान बंद कर कार से घर लौट रहा था। सीहो चौक से दरधा जाने वाली सड़क पर बदमाशों ने उसकी कार रोकी और हथियार के बल पर करीब एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।


पीड़ित ने तुरंत सकरा थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। हालांकि जब सकरा थानाध्यक्ष से फोन पर घटना की पुष्टि करने को कहा गया तो पहले उन्होंने साफ इनकार कर दिया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। थोड़ी देर बाद फिर संपर्क करने पर उन्होंने बयान बदलते हुए कहा कि गाड़ी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है।


पुलिस के इस विरोधाभासी रवैये से व्यवसायी वर्ग में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर थानाध्यक्ष को अपने ही क्षेत्र की इतनी बड़ी लूट की घटना का पता नहीं है या वह उसे छिपा रहे हैं, तो सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा कैसे किया जाए? व्यवसायियों ने एसएसपी से तुरंत अपराधियों की गिरफ्तारी और थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  


रिपोर्टर: मनोज