बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान
11-Apr-2025 12:05 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Crime News: क्राइम की खबर बिहार के मधेपुरा से है, जहां उदाकिशुनगंज में एक मुखिया पति ने घर में घुसकर महिला का मर्डर कर दिया है। सुनीता कुमारी नामक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप पंचायत मुखिया नुसरत प्रवीण के पति मु. सद्दाम और उसके साथियों पर है।
घटना मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बराही आनंदपुरा पंचायत की है। जहां रौशन यादव की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता कुमारी की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब सुनीता घर में अकेली थी। हत्या का आरोप पंचायत की मुखिया नुसरत प्रवीण के पति मु. सद्दाम और उसके कुछ साथियों पर लगाया जा रहा है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।
खबरों के मुताबिक रौशन यादव और मु. सद्दाम के बीच पहले से विवाद चल रहा था और रौशन यादव फ़िलहाल जेल में है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी मु. सद्दाम ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। हाल ही में मुखिया पति द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया गया था, जिसके चलते रौशन यादव फिलहाल जेल में बंद है।