पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
26-Jun-2025 08:19 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पिपरा शिव मंदिर के पुजारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। उनका शव मंदिर परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और वे वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा शिव मंदिर की है। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मंदिर परिसर में पुजारी का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा। पुजारी की चाकू गोदकर हत्या की गई थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों में इस निर्मम हत्या को लेकर भारी आक्रोश है और वे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
रिपोर्टर: सोहराब आलम