ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / crime / Bihar Crime News: फेसबुक पर विवाद के बाद युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार

Bihar Crime News: फेसबुक पर विवाद के बाद युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार

Bihar Crime News: मोतिहारी के फुलवारिया में फेसबुक पोस्ट पर क्रिकेट विवाद के बाद शेख वाजुल हक की पीटकर हत्या। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार।

05-Jun-2025 02:05 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र के फुलवारिया गांव में फेसबुक पर क्रिकेट मैच को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की। जिसमें शेख वाजुल हक की मौत हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और गांव में तनाव को देखते हुए तीन शिफ्ट में पुलिस बल की तैनाती की गई है।


फुलवारिया गांव में मंगलवार को क्रिकेट मैच को लेकर फेसबुक पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान शेख वाजुल हक पर बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला और तूल पकड़ गया। मारपीट और हत्या के बाद गांव में तनाव फैल गया है।


घटना की सूचना मिलते ही ढाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन शिफ्ट में गांव में कैंप कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया, “फेसबुक पर क्रिकेट मैच को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और हत्या की घटना हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।” पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच कर रही है।


रिपोर्ट: सोहराब आलम