बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह
22-Apr-2025 02:18 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के बेगुसराय जिले से एक मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है. जहाँ एक कलयुगी महिला ने अपने ही बेटे की हत्या अपने प्रेमी के कहने पर कर दी है. जानकारी के मुताबिक़ 6 साल का यह बेटा अपनी माँ के अवैध संबंध में रोड़ा बन रहा था. ऐसे में माँ ने एसिड पिलाकर इस मासूम की हत्या कर दी.
माँ-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने माँ को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की अच्छी तरह से जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार बेगुसराय के मोसादपुर गांव के ललन कुंवर की मृत्यु करीब 6 महीने पहले ही हो चुकी है. उनके गुजरने के बाद से उनकी पत्नी और बेटा दोनों अकेले रह रहे थे.
कुछ समय गुजरने के बाद ये दोनों बेगुसराय के ही बलिया थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में जाकर रहने लगे. वहीं इस महिला का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. दोनों अक्सर मिलने लगे मगर इस मिलन में अक्सर उसका बेटा बाधा बन रहा था. जिसे रास्ते से हटाने के लिए यह योजना बनाई गई. अपने प्रेमी के सलाह पर ही इस निर्दयी माँ ने अपने बेटे को एसिड पिला दिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई.
इस बात की जानकारी मिलने के बाद लड़के की दादी माँ मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया. जहाँ इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. इस बात की सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. बच्चे की माँ के प्रेमी की भी तलाश पुलिस पूरी ताकत से कर रही है.