मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
10-Jan-2025 01:51 PM
By First Bihar
Bihar News: छपरा में जमीनी विवाद को लेकर जमकर चाकूबाजी हुई है। घर के बाहर बैठे लड़के को गोतिया ने मारपीट के बाद छूरा घोंप दिया। विरोध करने पर युवक की मां और बहन के साथ भी मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया गया है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दाउदपुर थाना अंतर्गत दाउदपुर गांव की है।
घायल किशोर की पहचान दाउदपुर गांव निवासी संतोष कुमार राय के 17 वर्षीय बेटे अंकित कुमार राय के रूप में हुई है। अंकित को कमर के नीचे दो जगह पर छूरा मारा गया है। वहीं उसे बचाने के लिए घर से बाहर आई उसकी मां 42 वर्षीय सीता देवी एवं 20 वर्षीय बहन नेहा कुमारी को भी मारपीट कर जख्मी किया गया है। जिनका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि उनका अपने गोतिया के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आज सुबह में विवाद हुआ था और दोपहर में वह लोग अचानक उनके घर पर हमला बोल दिये। घायल लड़के की मां ने बताया कि आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
शुक्रवार को विवाद के बाद चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। वहीं सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है। अब पुलिस बयान के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
रिपोर्ट- रमेंद्र कुमार सिंह, छपरा