चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
16-Apr-2025 12:47 PM
By HARERAM DAS
Bihar Crime News: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है. जहां, बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यक्ति पर सोए अवस्था में गोलियां बरसा दी हैं. बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति को तीन गोलियां लगी हैं. जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में उस व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा पश्चिमि टोला वार्ड-11 की है। घायल व्यक्ति की पहचान सनहा पश्चिमी वार्ड-11 के रहने वाले सुरेश मालाकार के 40 वर्षीय पुत्र विकाश मालाकार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि सभी लोग घर में सोए हुए थे। तभी बदमाशों ने पड़ोसी के छत के ऊपर से नीचे रूम के बरामदे पर पहुंच कर ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरु कर दी।
गोली की आवाज सुनते ही घर वालों की नींद खुली, जब तक कुछ समझ पाते तब तक में सभी अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।