सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
15-May-2025 09:12 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले में सकरी थाना अंतर्गत सकरी थाना से करीब 15 km दूर ग्राम रैयाम बलिया में सड़क किनारे सुनसान जगह पर एक पूर्णतया नग्न युवक को गला रेत कर गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में फेंक दिया गया है।
लोगों की नजर सुबह के करीब 6 बजे इस युवक पर पड़ी, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी इस युवक को इलाज हेतु तत्काल रामशिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
अभी तक उक्त जख्मी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर काफी खून गिरा हुआ मिला है एवं गाड़ी के चक्के के निशान भी पाए गए हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि उक्त युवक को कहीं से लाकर यहां मरणासन्न अवस्था में फेंक दिया गया है। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष प्रतीत होती है।
फिलहाल FSL टीम से संपर्क कर उन्हें घटनास्थल पर बुलाया जा रहा है। अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए स्थानीय लोगों एवं आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा। बताते चलें कि जख्मी युवक की स्थिति चिंताजनक है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही।
मधुबनी, कुमार गौरव की रिपोर्ट