बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
12-Jul-2025 10:24 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: मधुबनी के लदनिया थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली खबर है। बेलाही गांव में 4 वर्षीय महादलित बच्ची का अपहरण कर नृशंस हत्या कर दी गई है। उसका शव घर से 1 किलोमीटर दूर करेले के खेत में झाड़ियों में उलझा मिला है। बच्ची के मुंह के दांत तोड़े गए और शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है।
यह घटना गुरुवार शाम को मधुबनी के लदनिया थाना क्षेत्र के बेलाही गांव में हुई है। 4 वर्षीय महादलित बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच बिजली कटने के बाद बच्ची लापता हो गई। परिजनों ने रातभर खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह बच्ची का शव घर से 1 किलोमीटर दूर करेले के खेत में झाड़ियों में उलझा हुआ मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को मधुबनी सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमॉर्टम में बच्ची के मुंह के सारे दांत टूटे हुए और शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। परिजनों का कहना है कि बच्ची की नृशंस हत्या की गई। बच्ची के पिता मजदूरी के लिए दूसरे राज्य में हैं और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसकी सूचना मिलते ही लदनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अपहरण और हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना से बेलाही गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्टर: कुमार गौरव, मधुबनी