अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
18-Aug-2025 02:45 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलो गांव में सोमवार सुबह नहर किनारे एक किसान का गला रेता हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय जसवंत कुमार के रूप में हुई है और वह खाड़ी वार्ड-14 के निवासी थे। इस सनसनीखेज वारदात ने गांव में दहशत फैला दी है और लोग यह जानने को बेताब हैं कि आखिर इस हत्याकांड के पीछे की सच्चाई है क्या।
हैरान कर देने वाली बात यह है कि जसवंत की मां उर्मिला देवी ने इस हत्या के लिए उनकी पत्नी पुनीता देवी और दामाद अमित कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। उर्मिला का कहना है कि पुनीता अपने दामाद के नाम एक बीघा जमीन हस्तांतरित करना चाहती थी, लेकिन जसवंत इसके खिलाफ थे। इस बात को लेकर पिछले एक साल से परिवार में तनाव चल रहा था और कोर्ट में मामला भी दर्ज था। हाल ही में जसवंत ने अपनी जमीन किसी और को सूदभरना पर दे दी थी, जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं। मां का दावा है कि इसी विवाद ने हत्या की साजिश को जन्म दिया है।
जबकि उधर मृतक के चचेरे भाई रामानंद कुमार ने बताया है कि रविवार रात को गांव के ही अंशु कुमार ने खाद लोड करने के बहाने जसवंत को अपने साथ गाड़ी पर ले गया था। इसके बाद जसवंत घर नहीं लौटे और अगली सुबह उनका शव बेलो गांव में नहर के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। जसवंत की तीन बेटियां हैं जिनमें शामिल है नेहा (15), निधि (13) और ब्यूटी (11)। नेहा की शादी पुनीता की मर्जी से अमित कुमार से हुई थी जबकि 2 बेटियों का भविष्य अब अंधकार में है।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जसवंत की पत्नी पुनीता को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड की हर कड़ी को बारीकी से जांचा जा रहा है ताकि साजिश के पीछे शामिल सभी लोगों का पर्दाफाश हो सके।