बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान
16-Apr-2025 11:05 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Crime News: बिहार में आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। सीवान में एक मजदूर का मर्डर कर दिया गया है। मजदूर की हत्या के बाद उसकी डेड बॉडी को पेड़ पर लटका दिया गया। मर्डर के इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना सीवान जिले के एमएच नगर थाने के धनवती हाता की है।
आरोप है कि हत्या करके मजदूर की डेड बॉडी को पेड़ से लटका दिया गया था। जब गांव के लोगों ने लालनचक हाता धनवती मुख्य मार्ग के पास ब्रह्मस्थान पर शव को टंगा हुआ पाया तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
मृत युवक हाता धनवती निवासी स्व. मनुराम का 20 साल का बेटा गोविन्द राम था। जिसकी हत्या कर शव को ब्रह्मस्थान पेड़ पर गमछे से लटका दिया गया। मृतक गोविंद कुमार मेहनत मजदूरी करता था। वह तीन भाई दो बहनों में सबसे छोटा था। मर्डर के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मर्डर केस की जांच कर रही है।