ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

Bihar Crime News: बिहार में पटवन को लेकर खूनी खेल, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका; गोलीबारी का वीडियो वायरल

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले में गेहूं की पटवन को लेकर दो गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ गोलीबारी हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और पुलिस जांच में जुटी है।

30-Dec-2025 11:59 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के जमुई नगर थाना क्षेत्र के डुंडो नर्वदा गांव से गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सरकारी पोखर के पानी से गेहूं की पटवन को लेकर गांव के दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जो बाद में गोलीबारी में तब्दील हो गया।


इस संबंध में सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि बीती शाम ग्रामीणों द्वारा गोलीबारी की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जांच की। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।


पुलिस द्वारा घटनास्थल और आसपास के इलाकों में पूछताछ की गई है तथा घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि जमुई पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


मिली जानकारी के अनुसार, गेहूं की सिंचाई को लेकर पहले कहासुनी हुई थी, जिसके बाद एक पक्ष ने गोलीबारी कर दी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में जमुई पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है और घटना में शामिल लोगों को कब तक गिरफ्तार किया जाता है।