पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार
12-Jan-2026 06:04 PM
By Dheeraj Kumar
Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके बिहार की पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम देकर एक बार फिर से पुलिस को चैलेंज किया है।
दरअसल, जमुई जिले में 9 जनवरी को हुए बड़े लूटकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना ने पूरे जमुई को दहला कर रख दिया है। घटना जमुई–सिकंदरा मुख्य मार्ग का है, जहां अगहरा और बरुअट्टा के बीच अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान अशोक यादव के रूप में हुई है, जो सिकंदरा थाना क्षेत्र के गौहर नगर का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है।
घटना की सूचना मिलते ही जमुई पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है और मामले की जांच में जुट गई है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।