ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल

बिहार में शराबबंदी की हालत खराब: नए साल के जश्न की तैयारी में माफिया, झारखंड से एंबुलेंस में पहुंची शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News: शराबबंदी वाले बिहार में तस्करों ने नए साल से पहले एंबुलेंस के जरिए शराब की तस्करी की कोशिश की। जमुई उत्पाद पुलिस ने एंबुलेंस से करीब 2 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

Bihar Crime News

13-Dec-2025 11:29 AM

By Dheeraj Kumar

Bihar Crime News: शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर तस्करी को अंजाम देने में जुटे हैं। नए साल से पहले मोटी कमाई की फिराक में तस्करों ने इस बार एंबुलेंस का सहारा लिया, लेकिन जमुई उत्पाद पुलिस ने उनकी योजना नाकाम कर दी।


जमुई उत्पाद पुलिस ने एक एंबुलेंस से करीब 2 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त की है। यह शराब झारखंड के देवघर से बेगूसराय ले जाई जा रही थी। एंबुलेंस के अंदर विशेष रूप से बनाया गया गुप्त तहखाना तस्करी के लिए इस्तेमाल किया गया था।


तस्कर एंबुलेंस में सायरन बजाते हुए चकाई, सोनो, झाझा, गिद्धौर और मलयपुर थाना क्षेत्र से गुजरने में तो सफल रहे, लेकिन जमुई उत्पाद पुलिस को चकमा नहीं दे सके। उत्पाद विभाग की टीम सिविल ड्रेस में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मलयपुर की ओर से आ रही एंबुलेंस को शास्त्री कॉलोनी के पास जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर रोका गया।


तलाशी के दौरान एंबुलेंस के अंदर बने तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से एंबुलेंस का सायरन भी जब्त किया गया। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान देवघर जिले के निवासी चंदन कुमार राय के रूप में हुई है। 


उत्पाद अधीक्षक सुभाष पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप एंबुलेंस के माध्यम से जमुई के रास्ते बेगूसराय ले जाई जा रही है। इसी सूचना के आधार पर सादे कपड़ों में चेकिंग अभियान चलाया गया।


फिलहाल गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। झारखंड से सटे होने के कारण जमुई जिले में शराब तस्करी की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। हालांकि उत्पाद पुलिस और स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाना अब भी चुनौती बना हुआ है।