सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
16-Aug-2025 08:50 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: गोपालगंज के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया पॉलिटेक्निक के पास शनिवार तड़के शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया है। इस हमले में एक होमगार्ड जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग के होमगार्ड जवान शराब तस्करों का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान तस्करों ने जवानों पर हमला किया और उन्हें जोरदार धक्का दे दिया। हमले में एक जवान की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल जवान को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ-साथ तस्करों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह घटना गोपालगंज में शराब माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाती है। कर्तव्य निभाते हुए एक जवान की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रिपोर्टर: नमो नारायण मिश्रा