पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
23-Jun-2025 03:29 PM
By First Bihar
Bihar Crime News:गया के लुटुआ थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया है। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह घटना रविवार रात लुटुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। 6 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी दो नाबालिग लड़के उसे फुसलाकर एक पुराने स्कूल भवन के पास ले गए। वहां दोनों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर कुछ बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत स्कूल भवन पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे।
बच्ची को गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना से गांव में आक्रोश फैल गया है और ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है।
लुटुआ थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है। गया के सिटी एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
रिपोर्टर: नितम राज, गया