Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
03-Aug-2025 01:50 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले में नगर निगम के सफाई कर्मी मनीष मांझी की चार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना देर रात की है, मनीष रात्रि में बाइक से अपने घर लौट रहा था। अपराधियों ने उसे रास्ते में अगवा कर लिया और एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां जाकर उन्होंने मनीष के सिर में तीन गोलियां मारी और उसकी हत्या कर दी। मनीष की मौत मौके पर ही हो गई। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रेम प्रसंग से जुड़ा शादी का विवाद बताया जा रहा है।
इस घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
मनीष मांझी बैरागी मोहल्ले का निवासी था और नगर निगम में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत था। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और परिजन व स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्टर: नितम राज