बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
08-Jul-2025 09:09 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर है, जहां बेखौफ अपराधियों ने चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी है और दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
घटना सोमवार देर रात करीब 1 बजे हबीबपुर थाना क्षेत्र के बदरे आलमपुर में शाहजंगी मैदान के पास हुई है। मोहर्रम के अवसर पर मैदान में मेका का आयोजन चल रहा था, तभी अपराधियों ने दो युवकों मो. सद्दाम और कोनेन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मो. सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कोनेन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही हबीबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी-2 राकेश कुमार ने बताया है कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह किसी विवाद से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।
रिपोर्टर: अजित कुमार, भागलपुर