हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट
19-Dec-2025 11:26 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में ठंड के बढ़ने के साथ ही चोरों का उत्पात बढ़ने लगा है। बेतिया शहर के आलोक भारती चौक के समीप स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को काटकर चोरों ने करीब 12 लाख 52 हजार रुपये की बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 दिसंबर की रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने एटीएम मशीन को गैस कटर अथवा किसी अन्य धारदार उपकरण से काटकर उसमें रखी नकदी निकाल ली। चोरी की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ विवेक दीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक चोर एटीएम से पैसे निकालकर फरार हो चुके थे। प्रारंभिक जांच में एटीएम से 12 लाख 52 हजार रुपये चोरी होने की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि जल्द ही इस चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस वारदात के बाद इलाके के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।