CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
20-Apr-2025 07:47 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के बेतिया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शनिवार देर रात पुलिस लाइन में एक सिपाही ने अपने ही साथी जवान पर इंसास राइफल से ताबड़तोड़ 11 राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी है। इस घटना से बेतिया पुलिस लाइन गोलियों की आवाज से दहल उठी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
वहीं इस हमले में सिपाही सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी जवान सर्वजीत कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। आरोपी सिपाही सर्वजीत ने वारदात के बाद इंसास राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़कर खुद को वहां छुपा लिया, जिसे काबू में लाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे गिरफ्तार कर मुफस्सिल थाना लाया गया, जहां एसडीपीओ उससे पूछताछ कर रहे हैं।
चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच का निर्देश दिया है। वहीं, बेतिया डीआईजी का कहना है कि प्रारंभिक नजर में यह मामला आपसी विवाद का लग रहा है। दोनों सिपाहियों के बीच पुराना कोई आपसी विवाद चल रहा था, जो इस हिंसक टकराव की वजह बना। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है जल्द ही मामले की अस्पष्टता होगी
जानकारी के अनुसार, दोनों जवान कुछ दिन पहले ही सिकटा थाना से बेतिया पुलिस लाइन में ट्रांसफर होकर आए थे और एक ही यूनिट में तैनात थे। ऐसे में माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक सिपाही सोनू कुमार का संबंध भभुआ (कैमूर जिला) से था, जबकि आरोपी सिपाही सर्वजीत कुमार आरा (भोजपुर जिला) का निवासी है।
मृतक सिपाही का शव पुलिस लाइन में बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।