Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन! PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया
29-Jun-2025 08:52 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बेगूसराय के नयागांव थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लावा गांव घाट पर गंगा नदी किनारे एक नाव पर 26 वर्षीय ट्रैक्टर ड्राइवर विकास कुमार का शव मिला है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विकास के मालिक ने ही पीट-पीटकर उनकी हत्या की है और शव को नाव पर फेंक दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना नयागांव थाना क्षेत्र के लावा गांव घाट की है। मृतक विकास कुमार (26), मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा पंचायत, वार्ड-18 के निवासी रामशरण महतो के पुत्र थे। विकास लावा गांव के रामप्रीत सिंह के ट्रैक्टर ड्राइवर के रूप में काम करता था। परिजनों के अनुसार, देर रात सूचना मिली कि विकास का शव गंगा नदी किनारे एक नाव पर पड़ा है। सुबह पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि शव पर चोटों के निशान थे, जिससे प्रतीत होता है कि उसे पीट-पीटकर मारा गया है।
मृतक के पिता राम शरण महतो ने रामप्रीत सिंह के बेटे अभिमन्यु कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अभिमन्यु कुमार ने जबरदस्ती उनके बेटे विकास को घर से बुलाकर ले गया था, जबकि विकास जाना नहीं चाहता था। पिता का आरोप है कि अभिमन्यु कुमार ने ही विकास की हत्या की और शव को नाव पर फेंक दिया है। अब अभिमन्यु कुमार फरार है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
नयागांव थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी मनीष ने बताया है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्टर: हरेराम दास