ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पत्नी के सामने सोते पति की गोली मारकर ले ली जान; हत्या की वारदात से हड़कंप

Bihar Crime News: बेगूसराय में अपराधियों ने घर में घुसकर सो रहे किसान की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

19-Jan-2026 11:18 AM

By HARERAM DAS

Bihar Crime News: बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर सातवें आसमान पर नजर आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सो रहे एक किसान की पत्नी के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत और भय का माहौल व्याप्त है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया वार्ड नंबर–22 स्थित सोनार टोली की है। 


मृतक की पहचान 58 वर्षीय कृष्णनंदन यादव के रूप में की गई है, जो पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, रविवार की रात कृष्णनंदन यादव अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे। देर रात अज्ञात अपराधी घर में घुसे और सोए अवस्था में ही उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज काफी हल्की थी, जिससे शुरुआत में किसी को भनक नहीं लगी। 


गोली चलने की हल्की आवाज से पत्नी की नींद खुली, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पत्नी द्वारा कपड़े हटाकर देखने पर सीने में गोली लगने का पता चला। गंभीर हालत में परिजन उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटनास्थल के पास बाइक के टायर के निशान पाए गए हैं और मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने साइलेंसर लगी पिस्टल का इस्तेमाल किया, इसी कारण गोली की आवाज तेज नहीं हुई। सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल में किए गए एक्स-रे में गोली लगने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


मृतक के पुत्र शिवम कुमार ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे किसी व्यक्ति के द्वारा जगाने जैसा एहसास हुआ था, लेकिन तब तक गोली लगने का पता नहीं चला। बाद में मां ने सीने से खून बहते देखा। मृतक एक साधारण किसान थे और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में हत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है। इस हत्या के बाद एक बार फिर बेगूसराय की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं और इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।