Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
21-Oct-2025 02:55 PM
By HARERAM DAS
Bihar Crime News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपराधियों का तांडव जारी है। बेगूसराय में दीपावली की रात जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव की है।
मृतक की पहचान मीनापुर निवासी बसंत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात बसंत कुमार अपने परिवार के साथ त्योहार मना रहे थे, तभी गांव के ही एक व्यक्ति से झाड़ू लगाने को लेकर विवाद हो गया। मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ बसंत के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगने से बसंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। दीपावली की खुशियाँ मातम में बदल गईं। परिजनों ने बताया कि आरोपी पहले से ही गांव में लोगों को डराने-धमकाने और मारपीट करने की घटनाओं में शामिल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी का मनोबल इतना बढ़ गया था कि वह आए दिन बेवजह विवाद खड़ा करता था। घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थाने की पुलिस और बेगूसराय एसपी मनीष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।