Bihar Politics : राज्यसभा चुनाव की शोर के बीच ‘इफ्तार डिप्लोमेसी’ गरमाई, तेजस्वी–ओवैसी मुलाकात पर सबकी नजर, नीतीश और चिराग भी देंगे दावत बिहार में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Rajya Sabha Election : “हम पांचों उम्मीदवार हैं…” राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी का बड़ा दावा, AIMIM से बातचीत को लेकर भी आया जवाब BIHAR NEWS : GNM और चिकित्सा प्रभारी ने किया अश्लील नृत्य ! गाल में गुलाल लगवाकर डांस करना पड़ा भारी, अब तो..... सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग
26-Jul-2025 12:22 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बेगूसराय से सनसनीखेज खबर आ रही है, जहां भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में कन्हैया राम की तेजाब डालकर निर्मम हत्या कर दी गई है। इसके बाद अपराधियों ने शव को खेत में फेंक दिया। इस घटना से गांव में दहशत और परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।
यह दुखद घटना बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की है। जहाँ पर शेरपुर वार्ड-10 निवासी कन्हैया राम उर्फ रमेश राम की तेजाब डालकर हत्या कर दी गई। उनका शव शनिवार को गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप एक खेत में मिला है। परिजनों के अनुसार कन्हैया 23 जुलाई को शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे थे।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि अज्ञात अपराधियों ने कन्हैया पर तेजाब डालकर उनकी हत्या की और फिर शव को खेत में फेंक दिया। मृतक की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।
भगवानपुर थानाध्यक्ष ने इस बारे में बताया है कि मृतक के चेहरे पर तेजाब के जख्म हैं और शव के पास एक लोटा भी बरामद हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। इस घटना से शेरपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है।
रिपोर्टर: हरेराम दास, बेगूसराय