सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
30-Apr-2025 11:39 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के अररिया से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां बुधवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना अंचरा-नरपतगंज मुख्य मार्ग पर फुलकाहा के पास घटी। मृतक की पहचान नवाबगंज पंचायत के फुलकाहा वार्ड संख्या दो निवासी, कपड़ा व्यवसायी अशोक गुप्ता के पुत्र दीपू कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।
प्रथम दृष्टया युवक की कनपटी में गोली मारकर हत्या की गई प्रतीत होती है। दीपू मंगलवार शाम करीब चार बजे घर से अपने एक दोस्त के साथ निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला। बुधवार सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो सड़क किनारे शव को देखकर उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और फुलकाहा थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फुलकाहा थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा गया है।
दीपू की हत्या की खबर फैलते ही फुलकाहा बाजार के लोग आक्रोशित हो उठे और उन्होंने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
मृतक दीपू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां और अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि दीपू की हत्या किसी नजदीकी या जान-पहचान वाले व्यक्ति द्वारा की गई है, क्योंकि वह बिना झिझक उसके साथ गया था।
फुलकाहा थाना प्रभारी ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही परिजनों से आवेदन लेकर एफआईआर दर्ज की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस मृतक के दोस्तों और संपर्क में आने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।