मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण
22-Dec-2025 12:31 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वन चौक के समीप सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक सीएसपी केंद्र से दो लाख रुपये लूट लिए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, मड़वन चौक स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) पर बाइक सवार अपराधी पहुंचे और हथियार के बल पर वहाँ रखे 2 लाख नकद लूटकर फरार हो गए। लूट की इस बड़ी वारदात के बाद स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
पुलिस की शुरू हुई कार्रवाई
लूट की सूचना मिलते ही डीएसपी ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस मामले की छानबीन और अपराधियों की धरपकड़ के लिए आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
क्या बोले डीएसपी पूर्वी 2
घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीएसपी केंद्र से लूट की बात सामने आई है। पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।