ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: घर जा रहे छात्र को बाइक सवार बदमाशों ने मारी...

Bihar Crime News: घर जा रहे छात्र को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका

Bihar Crime News: मोतिहारी में इंटर का छात्र अंकुश कुमार बाइक सवार बदमाशों की गोलीबारी में घायल हो गया। पेट में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर है। पुलिस आपसी रंजिश की आशंका के आधार पर जांच कर रही है।

12-Jul-2025 07:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: मोतिहारी में बाइक सवार बदमाशों ने छात्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल छात्र का मोतिहारी के रहमनिया मेडिकल सेंटर में चल रहा हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मुहल्ले की है।


घायल छात्र की पहचान पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के धनैजी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। घायल अंकुश ने बताया कि वह अपने कमरे पर पैदल ही जा रहा था, इसी बीच बाइक से आ रहे एक युवक ने उसे पर अचानक से गोली चला दी, जो उसके पेट में लगी और वही पर गिर गया। बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हों गया। 


गोली की आवाज सुन आसपास के लोग जमा हुए और पुलिस को इसकी सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां युवक का इलाज चल रहा है। युवक ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। अंकुश मोतिहारी में रह कर इंटर कि पढ़ाई करता है। पूरे मामले पर नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि घायल युवक का बयान दर्ज कर आगे कि कार्रवाई की जा रही है।