Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल
12-Dec-2025 06:36 PM
By Dheeraj Kumar
Bihar Crime News: बिहार के जमुई में नगर थाना क्षेत्र के जमुई–लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित मनीयअड्डा गांव में शुक्रवार को अपराधियों ने जेल गेट के पास एक चाय दुकान के नजदीक फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी बाइक से पहुंचे थे और गोली चलाने के बाद फरार हो गए।
शुक्रवार की सुबह चाय दुकानदार सुजीत कुमार सिंह दुकान पर ग्राहकों को चाय पिला रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए तीन युवकों ने, जिनके चेहरे चादर से ढके हुए थे, चलते-चलते एक राउंड फायरिंग की। गोली दुकान के पास लगे पाइप में फंस गई और बड़ी घटना टल गई। दुकानदार ने बताया कि दुकान पर आमतौर पर 8–10 लोग मौजूद रहते हैं, ऐसे में यह फायरिंग गंभीर रूप ले सकती थी।
घटना की सूचना पर टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। मौके पर पहुंचे सी. विवेक कुमार यादव ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने पुष्टि की कि तीन युवक बुलेट मोटरसाइकिल से आए थे और एक राउंड फायरिंग की गई।
इससे पहले भी 23 नवंबर को मनीयअड्डा गांव में गोरेलाल सिंह के घर पर अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की थी। उस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि 23 नवंबर की घटना के आरोपितों को समय पर पकड़ा जाता, तो शुक्रवार की यह घटना शायद टल सकती थी।
दुकानदार ने यह भी बताया कि गुरुवार सुबह भी यही युवक इलाके में देखे गए थे और उनकी कुछ स्थानीय युवकों से हाथापाई हुई थी। उस वक्त पुलिस गश्ती दल मौजूद था, लेकिन आरोपित उनके पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।
सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से दो गुटों के बीच विवाद चल रहा है और दोनों फायरिंग की घटनाओं को उसी रंजिश का नतीजा माना जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि गोली चलाने वाले युवक टाउन थाना क्षेत्र के माहिसौड़ी इलाके के रहने वाले हो सकते हैं। लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं।