Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल
01-Aug-2025 08:24 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: जहानाबाद जिले के परसविगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को छुपाने के लिए आरोपी ने खुद को सांप काटने का बहाना बनाया और अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रंजन दास को गिरफ्तार कर लिया है।
मृत महिला की पहचान 34 वर्षीय रिंकी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां से शव परिजनों को सौंप दिया गया। कल्पा थाना क्षेत्र के शंकरगंज गांव निवासी रिंकी देवी के भाई बबलू कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2013 में सुल्तानी गांव निवासी रंजन दास के साथ हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं, जिनमें दो दिव्यांग हैं और बोलने में असमर्थ हैं।
परिजनों के अनुसार, रंजन दास मजदूरी करता है, लेकिन खाने-पीने और अन्य गैर-जरूरी चीजों पर पैसे की फिजूलखर्ची करता था। रिंकी देवी इस बात का विरोध करती थी, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। घटना वाले दिन, गुरुवार को रिंकी देवी अपने मायके शंकरगंज में थी। दोपहर के बाद उसका पति रंजन दास उसे ससुराल सुल्तानी गांव ले गया। उसी रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और रंजन ने रिंकी की गला दबाकर हत्या कर दी।
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे परिजनों को सूचना मिली कि रिंकी की हत्या हो गई है। जब वे ससुराल पहुंचे तो देखा कि शव घर के अंदर पड़ा था और घर के बाकी सदस्य फरार थे। वहीं, मृतका की दो दिव्यांग बेटियों ने इशारों में बताया कि उनकी मां की हत्या उनके पिता ने की है। बाद में पता चला कि हत्या के बाद रंजन दास ने खुद को सांप के काटने की झूठी कहानी बताकर अस्पताल में भर्ती कर लिया था, ताकि शक से बच सके। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की तहकीकात की और फिर सदर अस्पताल से आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया सांप काटने की कहानी फर्जी प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।