ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Patna Traffic: पटना में 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, बेली रोड व इन इलाकों में होगा ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ लें... ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान?

Bihar Crime News: बिहार में आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार, 14 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में आर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. बरौली थाना और मिशन मुक्ति फाउंडेशन की संयुक्त कार्रवाई में 14 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया.

Bihar Crime News

07-Jun-2025 01:47 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर बरौली थाना पुलिस और मिशन मुक्ति फाउंडेशन की संयुक्त कार्रवाई में क्लासिक डांस के नाम पर चल रहे अश्लील और अनैतिक कार्य का पर्दाफाश किया है।


दरअसल, पूरा मामला बरौली थाना क्षेत्र के रतन सराय गांव के पास का है, जहां ऑर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिग किशोरियों से अश्लील गीतों पर डांस कराया जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रिया ऑर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिग लड़कियों का शोषण हो रहा है। 


सूचना मिलते ही पुलिस और मिशन मुक्ति फाउंडेशन की टीम ने छापेमारी की, जहां 14 किशोरियों को मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान मौके से ऑर्केस्ट्रा संचालक राकेश सिंह, जो कि मछरीहट्टा का निवासी है, को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये ऑर्केस्ट्रा कई अन्य स्थानों पर भी सक्रिय था। स्थानीय प्रशासन और मिशन मुक्ति फाउंडेशन की तत्परता से यह कार्रवाई सफल हो पाई।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ऑर्केस्ट्रा से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। एसपी अवधेश दीक्षित ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के शोषण और अश्लीलता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं कई अभिभावकों ने पुलिस और मिशन मुक्ति फाउंडेशन का आभार जताया है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज