GAYA: बिहार के गया जिले से बड़ी खबर आ रही है जो पुलिस की सफलता से जुड़ी है। गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते 13 वर्षों से फरार जिले के टॉप टेन अपराधियों ने शामिल 50 हजार के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।


पचास हजार के ईनामी अपराधी की पहचान रंजीत रविदास के रूप में हुई है। जो 13 साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी में पुलिस लंबे समय से लगी हुई थी लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हो पा रही है। रंजीत रविदास पुलिस को बार-बार चकमा देकर भाग जाता था लेकिन इस बार पुलिस ने उसे धर दबोचा। 


सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने इस बात की जानकारी दी। बताया कि अपराधी रंजीत रविदास पर लूटकांड सहित कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस की गिरफ्तारी के डर से वह नई दिल्ली के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के मुन्निरिका राम मार्केट में छिपकर रह रहा था। गिरफ्तार रंजीत रविदास गया जिले के मोहनपुर थाना के डेमा गांव का रहने वाला है। रंजीत रविदास की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। 

रिपोर्ट: नितम राज गया