lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!
10-May-2025 10:47 AM
By First Bihar
Bihar crime: बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर गांव में गुरुवार देर रात एक ऑर्केस्ट्रा डांसर पर हमला हो गया। यूपी के गोरखपुर की रहने वाली 20 वर्षीय डांसर खुशी कुमारी पर कुछ युवकों ने रास्ते में अचानक हमला कर दिया। बताया गया कि डांस कार्यक्रम से टेंपो में लौट रही खुशी को जबरन बाहर खींचकर मारपीट की कोशिश की गई। आत्मरक्षा में खुशी ने चाकू से पलटवार करते हुए तीन युवकों को घायल कर दिया।
घटना के बाद सभी घायल को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (DMCH) में भर्ती कराया गया है। चाकू लगने से घायल युवकों की पहचान विजयकांत मिश्रा के पुत्र शिवम मिश्रा (19), सत्यम मिश्रा (18) और शिवम सिंह (20) के रूप में हुई है, जो सभी शिवनगर घाट के निवासी हैं।
घटना के कुछ घंटे बाद होश में आई डांसर खुशी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बिरौल के पोखराम गांव में उपनयन समारोह में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रही थी। उसी दौरान टेंपो को कुछ युवकों ने घेर लिया और उसे बाल पकड़कर बाहर खींच लिया। आरोप है कि उन लोगों ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया, जिसके जवाब में उसने चाकू निकाला और वार कर दिया।
हालांकि, दूसरी ओर घायल युवक खुशी पर हमला करने के आरोप से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे ऑर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे थे और बीच रास्ते में जब उन्होंने युवती की पिटाई होते देखी तो बचाने की कोशिश की, तभी उन्हें चाकू लग गया। घटना को लेकर अभी तक पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बिरौल थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें अब तक इस मामले में कोई सूचना या आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों की मानें तो दो दिन पहले एक पार्टी में कुछ युवकों द्वारा खुशी पर जबरन डांस करने का दबाव बनाया गया था, जिसका उसने विरोध किया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश में उस पर हमला किया गया। फिलहाल ऑर्केस्ट्रा संचालक फरार है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गोरखपुर की रहने वाली डांसर खुशी पर दरभंगा के बिरौल में देर रात हमला हुआ। युवकों ने जबरन टेंपो से उतार मारपीट की, जिसके जवाब में डांसर ने चाकू से हमला किया। तीन युवक घायल, युवती भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस को अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है।