मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
04-Jan-2026 01:37 PM
By HARERAM DAS
Bihar Crime News: बेगूसराय में एक बार फिर भीड़ तंत्र ने कानून को हाथ में लेते हुए एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मोबाइल चोरी के आरोप में दर्जनों लोगों की भीड़ ने युवक को घेरकर बेल्ट, लात और घूंसे से इतना पीटा कि वह ठंड में तड़पता हुआ जमीन पर गिर पड़ा। इसके बावजूद भीड़ ने उसे नहीं छोड़ा और जमीन पर ही मारपीट जारी रखी।
दरअसल, यह पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर ओवरब्रिज के पास शनिवार की देर शाम का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरें में साफ दिख रहा है कि भीड़ आरोपी युवक को पकड़कर घसीटते हुए ला रही है और वह लगातार खुद को निर्दोष बता रहा है, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी।
ठंड के कारण वह बीच सड़क पर तड़पते हुए गिर गया, तब भी उसकी पिटाई जारी रही। आरोप है कि स्टेशन से निकलने वाले एक युवक का मोबाइल छीनकर भागने के संदेह में भीड़ ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई के बाद स्थानीय लोग युवक को स्टेशन के पास जीआरपी थाना ले गए। वहां पूछताछ में युवक के खिलाफ कोई पुष्टि नहीं हुई, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
पीड़ित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। सोनू ने बताया कि वह फल बेचने का काम करता है और उस पर झूठा आरोप लगाकर भीड़ ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। सोनू कुमार ने कहा की “मुझ पर झूठा आरोप लगाया गया। मुझे पकड़कर सबने बहुत मारा। जीआरपी ले जाकर जब पता चला कि मैं निर्दोष हूं तो छोड़ दिया गया।
अब बड़ा सवाल यह है कि, जब चोरी की कोई पुष्टि नहीं थी, तो फिर इतनी ठंड में भीड़ तंत्र ने युवक को किस अधिकार से इस तरह बर्बरता का शिकार बनाया? अगर वाकई चोरी हुई थी, तो आरोपी को पुलिस के हवाले करना ही सही तरीका था, फिर उसे पीटने की जरूरत क्यों पड़ी? यह घटना एक बार फिर भीड़ तंत्र के बढ़ते हौसले और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।