Bihar Bhumi: मुंगेर में इस दिन आयोजित होगा ‘राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम’, भूमि सुधार और अतिक्रमण मुद्दों पर विशेष समीक्षा Bihar Bhumi: मुंगेर में इस दिन आयोजित होगा ‘राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम’, भूमि सुधार और अतिक्रमण मुद्दों पर विशेष समीक्षा Bihar School News: घूमाने नहीं ले गए मास्टर साहब तो नाराज छात्रों ने कर दिया भारी बवाल, सरकारी स्कूल में की जमकर तोड़फोड़ Bihar School News: घूमाने नहीं ले गए मास्टर साहब तो नाराज छात्रों ने कर दिया भारी बवाल, सरकारी स्कूल में की जमकर तोड़फोड़ Patna High Court News: पटना हाईकोर्ट से पूर्व विधायक रीतलाल यादव को बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका हुई खारिज Patna High Court News: पटना हाईकोर्ट से पूर्व विधायक रीतलाल यादव को बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका हुई खारिज Sahara Refund: क्या सहारा में फंसे हैं पैसे? तो आपके लिए है गोल्डन चांस, इतने लाख तक कर सकते है क्लेम, जानें पूरा प्रोसेस Bihar Bhumi: बेतिया राज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 74 नए लोगों को नोटिस जारी Bihar Bhumi: बेतिया राज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 74 नए लोगों को नोटिस जारी राज्यसभा का चुनावी रण: पावर स्टार पवन सिंह को लेकर कयास तेज, BJP चीफ नितिन नबीन से मुलाकात के बाद क्या बोले?
26-Feb-2026 03:44 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के छपरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरनाम छपरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पाटीदारों के बीच जमकर फायरिंग हुई, जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, हरनाम छपरा में एक कट्ठा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पाटीदारों के बीच इसी मुद्दे पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई।
फायरिंग के दौरान दूसरे पक्ष के 15 वर्षीय अजय को दो गोली लग गई। गोली लगते ही अजय जमीन पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया।
फिलहाल किशोर की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा